{"_id":"5b328c404f1c1b614d8b860d","slug":"151530039360-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुलिस पर हमला करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ुलिस पर हमला करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार
सैदनगर (रामपुर)।
बदमाश को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी टांडा थाना क्षेत्र में कुछ माह पहले हुई हत्या के मामले में भी वांछित चल रहा था। हालांकि पुलिस वारंटी हिस्ट्रीशीटर को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को दबिश भी दे रही है। स्वाट की टीम ने सोमवार की रात अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिजरपुर गांव निवासी वारंटी इमरान की तलाश में खिजरपुर गांव में छापा मारा था। टीम ने यहां पर छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया था,जिसके बाद पुलिस पर हमला बोल दिया गया था। हमलावरों ने इमरान को छुड़ा लिया था। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। खाने के बर्तन पुलिस कर्मियों पर फेंके जाने लगे, जिस पर हंगामा खड़ा हो गया था। इस बीच इमरान मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इस बीच आरोपी के भाई को अपने साथ थाने आई। पुलिस ने जब हिरासत में लिए गए इमरान के भाई को पकड़ा और उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह हत्यारोपी भी है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी दानिश है। दानिश पर जहां पर पुलिस पर हमले काआरोप है,वहीं दूसरी ओर उस पर टांडा थाना क्षेत्र के मानकपुर बजंरिया गांव निवासी कृपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर देने का भी आरोप है। टांडा थाने से वह वांछित चल रहा था। अजीमनगर थाने के एसओ दिनेश गौड़ के मुताबिक पुलिस पर हमले के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।