फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस के बूट तोड़ रहे खमोशी

गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस के बूट तोड़ रहे खमोशी

Thu, 03 May 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस के बूट तोड़ रहे खमोशी
रामपुर/धमोरा। दीनपुर गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद सन्नाटा पसर गया है। गांव में पुुलिस व पीएसी के जवानों के बूटों की आवाज ही खमोशी को तोड़ रहे थे। इसके साथ ही सपा नेता के घर पर कोहराम मचा रहा। साथ ही आसपास के घरों में चूल्हे तक नहीं जल पाए। पूरा माहौल गमजदा है।
विज्ञापन

सपा नेता पर्वत सिंह यादव और उसके साथी होमगार्ड उमराव सिंह की हत्या के बाद गांव में कई घंटों तक अफरातफरी का माहौल रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसके बाद गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। गांव में फिलहाल सीओ केमरी आशुतोष तिवारी मय फोर्स के डेरा डाले हुए हैं। देर रात तक पुुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा के साथ आईजी वीके सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मौका मुआयना किया। बुधवार की सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। यहां जगह-जगह लोग हत्याकांड पर बातचीत करते हुए नजर आ रहे थे। साथ ही घटना को लेकर अफसोस भी जता रहे थे। सपा नेता के घर में कोहराम मचा हुआ था। परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल था। गांव में आरोपियों के घरों पर ताले लटके हुए हैं। पुलिस फोर्स उनके घर के आगे भी तैनात है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में पुलिस व पीएसी के जवान गश्त पर हैं।
विज्ञापन

-----------------------------------------------
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपा नेता का अंतिम संस्कार
रामपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपा नेता पर्वत सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की शाम को जब शव गांव पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। पुुलिस अफसरों की मौजूदगी में सपा नेता का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीओ के साथ ही अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed