फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   एक माह में एक दर्जन चोरियां

एक माह में एक दर्जन चोरियां

Sat, 21 Oct 2017 09:26 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
एक माह में एक दर्जन चोरियां
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में एक माह के भीतर करीब एक दर्जन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। रिकांगपिओ में पुलिस और जिला प्रशासन का अमला रहता है। बावजूद इसके चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे लोग असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। रिकांगपिओ की सरकारी कॉलोनियों में एक दर्जन कमरों के ताले तोड़ कर लाखों की नकदी और आभूषण चोरी हो गए। साथ लगते क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं।

पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी का कहना है कि पुलिस जिले में संगीन मामलों को निपटाने की बजाय चालान करने में जुटी है। जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिले में चोरी, हत्या जैसे मामलों को नहीं सुलझाया जा रहा। कहा कि जिला के सभी प्रमुख स्थलों पर रात को पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। उधर, पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने कहा कि रिकांगपिओ में चोरी की घटनाओं से पर्दा उठाने के लिए छानबीन चल रही है। अब तक इन मामलों में किसी की धरपकड़ नहीं हुई है। जल्द इन मामलों को सुलझा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed