फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जिला बदर के घरों पर पुलिस ने की मुनादी, एक गिरफ्तार

जिला बदर के घरों पर पुलिस ने की मुनादी, एक गिरफ्तार

Mon, 23 Apr 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जिला बदर के घरों पर पुलिस ने की मुनादी, एक गिरफ्तार
जिला बदर के घर पर पुलिस ने की मुनादी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

रामपुर
पुलिस ने जिला बदर किए गए बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने जिले के 36 जिला बदर के घरों पर पहुंचकर मुनादी कराई और चेतावनी जारी की यदि जिला बदर की अवधि में कहीं भी किसी को कोई बदमाश दिखे तो उसकी सूचना तुंरत पुलिस को दें। पुलिस सूचना देने वाले को इनाम देगी।

गंज कोतवाल वीपी सिंह ने घुइयां तालाब मुहल्ले में जाकर सज्जन के घर के पास मुनादी की साथ ही चेतावनी भी जारी की। इसी तरह सिविल लाइंस प्रभारी कोतवाल सुभाष यादव ने भी अजीतपुर में पहुंचकर मुनादी कराई। इसके अलावा भोट थाना प्रभारी मोहम्मद मुस्लिम खां ने रविवार की दोपहर ग्राम धनुपुरा निवासी जिला बदर नईम, सईम, शरीफ तथा ग्राम इंड्रा निवासी बाबू के घरों पर मुनादी कर ग्रामीणों को वताया कि डीएम ने उन्हें जिला बदर कर दिया है। अगर वह किसी को भी दिखें तो वह उन्हें सूचना दें, ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। वहीं, खजुरिया थाना प्रभारी वी के मिश्रा ने गुंडा एक्ट में निरुद्व ग्राम सिसौना निवासी नंदकिशोर को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर पटवाई में क्षेत्र के गांव मड़ैयान कली निवासी धर्मपाल को जिला बदर घोषित कर दिया गया था। रविवार को पटवाई पुलिस को मुखबिर को सूचना दी कि धर्मपाल अपने गांव में छुपकर अपने परिवार के साथ रह रहा है। जिस पर पटवाई पुलिस ने धर्मपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस अदीक्षक डा.विपिन ताडा ने बताया कि जिला बदर बदमाश के खिलाफ कार्रवाई तेजी से की जा रही है। अब तक पांच जिला बदर गिरफ्तार किए चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed