फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ठारू में गिरी जीप, एक की मौत

ठारू में गिरी जीप, एक की मौत

Tue, 18 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
ठारू में गिरी जीप, एक की मौत
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

तहसील ननखड़ी के ठारू में सोमवार देर रात एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ननखड़ी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। थाना ननखड़ी से मिली सूचना के अनुसार हादसा देर रात हुआ।

पिकअप एचपी-63-1357 रामपुर से ननखड़ी की ओर जा रही थी। इस दौरान ठारू मोड़ पर चालक के अनियंत्रित होने से जीप सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में राकेश कुमार पुत्र मेहर सिंह निवासी बाईनाल, ननखड़ी की मौके पर मौत हो गई। जीवन कुमार निवासी चड़ी और अनेक चंद निवासी चनदेड़ी, ननखड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed