{"_id":"5b957707867a557f67733ad3","slug":"11536521991-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ की जमीन कब्जाने में तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वक्फ की जमीन कब्जाने में तीन पर रिपोर्ट
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। वक्फ की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर अमीरशाह और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि कुछ समय पहले उनको शिकायत मिली थी कि नादर बाग की मडैय्यान में वक्फ कीजमीन है। जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। उसके बाद विभाग की टीम ने जाकर मौके का निरीक्षण किया तो मामला सही पाया गया। इस मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। उनके आदेश पर मोहम्मद खालिद ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले भी वक्फ की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत हो चुकी है।