फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   एंबुलेंस चालक ने आशा को पीटा, हंगामा

एंबुलेंस चालक ने आशा को पीटा, हंगामा

Thu, 12 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक ने आशा को पीटा, हंगामा
रामपुर। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला को इलाज को लेकर पहुंची आशा का एंबुलेंस चालक से विवाद हो गया,जिसके बाद एबुलेंस चालक ने उसके साथ मारपीट कर दी,जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र के नया गांव निवासी आशा एक गर्भवती महिला को लेकर बुधवार को दोपहर के वक्त महिला अस्पताल पहुंची थी। आशा का कहना है कि महिला अस्पताल में महिला की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था। आशा उक्त महिला को लेकर अस्पताल के गेट पर पहुंची,जहां एक एबुलेंस चालक उसे दुबारा अस्पताल जाने को कहने लगा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस बीच एबुलेंस चालक ने उसका हाथ पकड़ लिया और फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद कई और आशाएं भी पहुंच गईं,जहां पर उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया। अस्पताल चौकी में भी पहुंचकर आशाओं ने मामले की शिकायत पुलिस के सामने दर्ज कराई। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि इस मामले की तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed