{"_id":"59a5b9704f1c1b4d738b45f6","slug":"111504033136-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंटर पर सांप फेंककर महिलाओं ने चार लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काउंटर पर सांप फेंककर महिलाओं ने चार लाख के जेवर उड़ाए
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा दुकान में सांप फेंककर महिलाओं ने उड़ाए जेवर
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सराफा शो-रूम पर सामान खरीदने आई बुर्काधारी दो महिलाओं ने काउंटर पर सांप फेंक दिया। अफरा-तफरी मच जाने के बाद महिलाएं वहां से जेवरों से भरा पर्स लेकर फरार हो गईं। पर्स में करीब 12 तोले सोने के जेवर बताए गए हैं। पुलिस ने चार दिन पहले हुई घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मिस्टनगंज में परितोष चांदी वाले के नाम पर सराफा शो-रूम है। परितोष का कहना है कि 25 अगस्त को दोपहर के समय दो महिलाएं एक बच्चे के साथ जेवर खरीदने आई थी। जेवर खरीदने के दौरान दोनों महिलाओं ने अचानक एक सांप को काउंटर पर फेंक दिया। सांप देखकर वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। उसके बाद दोनों महिलाएं मौका पाकर वहां से 12 तोले सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। उनके जाने के बाद अचानक सांप भी वहां से गायब हो गया। उसके बाद सराफ ने राहत की सांस ली। लेकिन वहां से जेवरों से भरा एक पर्स गायब देखकर उसके होश उड़ गए। उसके बाद आस पास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। बाद में इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखे। जिसके बाद पुलिस वहां से चली आई। इस मामले में पुलिस ने चार दिन बाद अज्ञात दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।