फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   स्वार में फैक्टरी स्वामी ने साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार की हत्या

स्वार में फैक्टरी स्वामी ने साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्वार में फैक्टरी स्वामी ने साथियों के साथ  मिलकर ठेकेदार की  हत्या

विज्ञापन
स्वार/मसवासी (रामपुर)। टाइल्स फैक्टरी से टाइल्स लेने से इनकार करने पर फैक्टरी स्वामी ने अपने साथियों के साथ नगर पंचायत के पंजीकृत ठेकेदार और उसके पुत्र पर हमला बोल दिया। पीट -पीट कर ठेकेदार को मौत के घाट उतार दिया। उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों को देख हमला करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। ठेकेदार की हत्या की सूचना पर मसवासी चौकी इंचार्ज राजेश कौशिक मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों सहित सूचना परिजनों को दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया जबकि घायल पुत्र को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक ठेकेदार के पुत्र की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पांच लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की है।

नगर के मोहल्ला रसूलपुर निवासी इरफान मियां (55) जो नगर पंचायत मसवासी में पंजीकृत ठेकेदार के रुप में कार्य कर रहे थे। इस समय वह मसवासी क्षेत्र में इंटरलाकिंग टाइल्स से मार्ग का निर्माण कर रहे थे। सोमवार की सुबह ठेकेदार इरफान मियां अपने पुत्र गुफरान मियां के साथ स्वार से मसवासी अपने निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। अपने मजदूरों को काम बताकर वह मुरादाबाद -नैनीताल मार्ग पर आकर एक जगह पर बैठ गए। आरोप है कि इस दौरान गांव मानपुर उत्तरी निवासी जाकिर अली जिसकी मानपुर में अपनी टाइल्स फैक्टरी है। वह अपने भाइयों आसिफ अली, साजिद अली नासिर अली व जमील पुत्र दिलावर को साथ ले मौके पर आ गए और गाली गलौज करते हुए अपनी टाइल्स फैक्टरी की ही टाइल्स लगाने का दवाब बनाते हुए पहले से रखी टाइल्स को डंपर में भरवाना शुरु कर कार्य कर रहे मजदूरों को खदेड़ दिया। ठेकेदार और उसके बेटे ने उनकी फैक्टरी की टाइल्स घटिया सामग्री से बनी होने के कारण खरीदने से मना कर दिया। जिससे क्षुब्ध होकर टाईल्स फैक्टरी स्वामी और उसके भाइयों और साथ में आए युवक ने ठेकेदार और उसके बेटे को लात घूसों डंडों से मारना पीटना शुरु कर दिया। बेटे ने पिता को बचाना चाहा तो उसे भी धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया।ठेकेदार को लगातार बेरहमी से पीटते रहे ।चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर उक्त लोग ठेकेदार को अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मसवासी पुलिस ने घायल ठेकेदार और उसके बेटे को उपचार के लिए मसवासी पीएचसी भिजवाया जहां मौजूद चिकित्सक ने ठेकेदार को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही सूचना परिजनों को लगी तो घर मे कोहराम मच गया। वह मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया और घायल बेटे गुफरान मियां की ओर से आई तहरीर के आधार पर टाइल्स फैक्ट्री स्वामी मानपुर उत्तरी निवासी जाकिर अली, आसिफ अली, साजिद अली,नासिर अली पुत्र जाफर अली एवं जमील पुत्र दिलावर के खिलाफ धारा 302, 307, 504,506,147,34 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी केमरी वीके पांडेय मौके पर पहुंच गए।पुलिस बल के साथ नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस को पकड़ में नही आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed