{"_id":"5b3fb65c4f1c1bbe248b4f6b","slug":"101530902108-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवकों ने दुकानदार भाइयों पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार युवकों ने दुकानदार भाइयों पर झोंका फायर
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार युवकों ने दुकानदार भाइयों पर झोंका फायर
दढ़ियाल (रामपुर)।
मिस्त्री के बारे में जानकारी नहीं देने पर कार सवार दो युवकों ने पेंट की दुकान पर बैठे दो भाइयों पर तमंचे से फायर झोंक दिया। हालांकि इस घटना में दोनों बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
कस्बे के ग्राम फत्तावाला निवासी संजय की मुरादाबाद मार्ग पर पेंट की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर वह अपने छोटे भाई सुनील के साथ दुकान के बाहर पेड़ के नीचे बैठा था। आरोप है कि ग्राम अकबराबाद निवासी दो युवक कार से वहां पहुंचे। युवकों ने उनसे किसी कार मिस्त्री के बारे में पूछ, जिस पर दोनों भाइयों ने जानकारी नहीं होने की बात कही। आरोप है कि इस पर कार सवार युवक भड़क गए और अपशब्द कहना शुरू कर दिया। विरोध करे पर एक युवक ने तमंचा निकालकर दोनों भाइयों पर फायर झोंक दिया। फायर की आवाज होने पर आसपास के दुकानदार मौके पर जमा होने लगे। जिस पर दोनों युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद दुकानदार भाइयों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दुकानदार संजय ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। चौकी इंचार्ज ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना से कस्बे के दुकानदारों में आक्रोश है, उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।