{"_id":"6186d0bc822a37544a4cd8e3","slug":"crime-inspector-and-jarli-panchayat-member-in-the-grip-of-dengue-in-shahbad-rampur-news-mbd4085965115","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबाद में क्राइम इंस्पेक्टर और जरलि पंचायत सदस्य डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबाद में क्राइम इंस्पेक्टर और जरलि पंचायत सदस्य डेंगू की चपेट में
विज्ञापन
शाहबाद(रामपुर)। शाहबाद कोतवाली में अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर और जिला पंचायत सदस्य डेंगू की चपेट में आ गए हैं। दोनों का उपचार चल रहा है। साथ ही चार लोग ओर डेंगू की चपेट में है। जिनका उपचार चल रहा है।
जिल में लगातार डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कई लोगों में रैपिड टेस्ट किट में डेंगू लक्षणों की पुष्टि हुई है तो कई लोग एलीजा जांच में भी डेंगू की चपेट में पाए गए हैं। जिले में अब तक 148 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच शाहबाद कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर जयवीर सिंह और वार्ड नंबर 26 के जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार डेंगू की चपेट में आ गए हैं। क्राइम इंस्पेक्टर जयवीर सिंह का एनएस-1 पॉजिटिव आया है। इनके एलीजा टेस्ट के लिए रामपुर भेज दिया है। इनका उपचार सीएचसी वार्ड में चल रहा है। जबकि मनोज कुमार का नगर के निजी चिकित्सक के यहां पर उपचार चल रहा है।
दूसरी ओर चार लोग डेंगू की और चपेट में आ गए हैं। जिनमें नगर के मोहल्ला फर्राशान निवासी महबूब (45), नगर के मोहल्ला हकीमान निवासी दक्ष (7)और इसी मोहल्ले की पूनम (35) व क्षेत्र के जाहिदपुर गांव निवासी गौस मोहम्मद (20) भी डेंगू आशंकित हैं। इनका उपचार भी निजी चिकित्सक के यहां पर चल रहा है। ज्ञात रहे कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कई लोग डेंगू की चपेट में आए थे। हांलकि मेलरिया विभाग की टीम ने शाहबाद में आशंकित लोगों के पास पहुंचकर उनकी जांच की थी, और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया था।