फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   create atmosphere for globlale peace

पूरी दुनिया में शांति के लिए करेंगे एक नए का निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
create atmosphere for globlale peace
रामपुर। मोदीपुर एमडीपीएल असेंबली हॉल में ग्लोबल सिटीजन फोरम की सभा हुई, जिसमें संस्था के संस्थापक और ग्लोबल थॉट लीडर डॉ. बीके मोदी ने कहा कि हम सबको मिलकर एक ऐसा नये विश्व का निर्माण करना होगा, जहां मानवता, विश्व बंधुत्व, प्रेम, सौहार्द और शांति हो। जीसीएफ के मंच पर हम सब मिलकर विश्व में ग्लोबल शांति के लिए एक नया वातावरण तैयार करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने भारत और इंडिया में अंतर को समझाते हुए कहा कि ‘भा‘ का अर्थ है एक सकारात्मक रोशनी और ऊर्जा। ‘र‘ का तात्पर्य है निरंतरता। अत: भारत शब्द जीवंत है और लोगों के जीवन में वह सकारात्मक रोशनी प्रवाहित करता है। साथ ही सामाजिक और समृद्ध संस्कृति का विकास करता है, जिससे एक विकसित देश का निर्माण होता है। भारत विश्व में ग्लोबल पटल पर विशिष्ट पहचान बना चुका है। जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। उन्होंने ग्लोबल सिटीजन फोरम के प्लेटफार्म पर सभी को जाति, धर्म, लिंग के भेद से दूर होकर मानवता के लिए कार्य करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में आए अंतर्राष्ट्रीय विद्वानों में अमेरिका, स्पेन और यूरोपियन देशों से आए फ्राइकोइस पालस्टरमैन, जॉन लुईसा एफ डे ग्रूटर, डॉन हैले, डेविड गारसिया, एरोन दत्ता, साइले ओ ब्रोइन, मारिया डेरिच, लेन्का म्रराजोवा, मैयनू मारयल, क्रिस्टीन एनविग, समाटा वसिस्ट, जूलियाना कूसेक, मारजोरी फरनान्डिस, जासिन्टा लोबो ने बताया कि आज हम सभी को एक ग्लोबल सिटीजन बनने की जरूरत है, क्योंकि विश्व में मानवता का वास होना सबसे बड़ा मुद्दा है। हम सभी को मिलकर एक पटल पर आगे आना होगा, जिससे विश्व का सकारात्मक विकास हो सके। कार्यक्रम में दयावती मोदी अकादमी के 67 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके बाद डांडिया हुआ, जिसमें अतिथियों और स्टाफ ने मिलकर डांडिया नृत्य किया। अंत में डीएमए की प्रधानाचार्या डा. सुमन तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शहर के तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

00000
डांडिया उत्सव की धूम रही
रामपुर: ग्लोबल सिटीजन फोरम की बैठक में डांडिया उत्सव की धूम रही। मंच और पंडाल में अतिथियों ने ऐसा सुंदर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया कि यह नजारा देखने लायक रहा। विभिन्न गीतों पर डांडिया के विभिन्न नृत्य पेश किए गए। इस दौरान सभी ने भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
खेल की दुनिया में नई ऊंचाईयों पर जाएगा डीएमए
रामपुर। दयावती मोदी अकादमी में स्पोर्ट्स का एक और नया मैदान स्पोर्ट्स एरिया शुरू किया गया है। रविवार को ग्लोबल थॉट लीडर व मोदीपुर चेयरमैन डॉ. बीकेमोदी ने फीता काटकर मैदान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल की दुनिया में अब डीएमए स्कूल अब नई ऊंचाईयों पर जाएगा। यहां के बच्चों को आधुनिक स्तर की खेल सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान छात्र वर्ग का फुटबॉल मैच भी हुआ। प्रधानाचार्या डा. सुमन तोमर ने कहा कि चेयरमैन के निर्देशन में डीएमए हमेशा से ही प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed