फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cow smuggalar injured in counter

पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक गो तस्कर के बाएं पैर में लगी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
cow smuggalar injured in counter
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में बुधवार की तड़के दो गो-तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हुई। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक गो-तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं पुलिस ने दूसरे गो-तस्कर को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, पशु वध करने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार की तड़के सिविल लाइंस पुलिस को सूचना मिली कि ताशका के पास कुछ लोग गोवंशीय पशु का वध कर रहे हैं। सूचना पर थाना सिविल लाइंस कोतवाल लव सिरोही अपनी टीम के साथ ताशका के पास पहुंचे। पुलिस टीम को पास आता देख गो-तस्कारों ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस के जवाबी फायरिंग में एक गो-तस्कर के बाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद गो-तस्कर जमीन पर गिर गया, जबकि पुलिस ने भाग रहे दूसरे गो तस्कर को घेराबंदी पकड़ लिया। पुलिस ने घायल गो-तस्कर गुड्डू निवासी ग्राम मातीपुर थाना मूढ़ापांडे को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दूसरे गो-तस्कर फईम निवासी पहाड़ी गेट थाना सिविल लाइंस को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed