{"_id":"6a1741f77133ad32f70a5626","slug":"cow-slaughter-accused-injured-in-police-encounter-rampur-news-c-282-1-smbd1027-171967-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल
Thu, 28 May 2026 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 28 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
मिलक। पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान गोकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से तमंचा, कारतूस, पशु काटने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
मंगलवार रात गश्त के दौरान सिंगरा मार्ग के पास एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देख युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी इस्लाम के बाएं पैर में गोली लगी।
मौके से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा पशु काटने के उपकरण, मोबाइल फोन, 8500 रुपये नकद और एक काली अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घायल आरोपी इस्लाम पर रामपुर, बदायूं और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में गोकशी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने ग्राम भैसोडी निवासी भूरा और मोहल्ला नसीराबाद निवासी हामिद के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।