{"_id":"61afbb29659aaa04f027317a","slug":"court-relief-to-the-doctor-in-the-case-of-raping-and-making-the-video-viral-rampur-news-mbd411904314","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने के मामले में चिकित्सक को कोर्ट से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने के मामले में चिकित्सक को कोर्ट से राहत
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कर जबरन निकाह करने का भी था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। बाथरूम में नग्न अवस्था में नहा रही एनएम का वीडियो बनाकर और उसे धमका कर दुष्कर्म करने के मामले में जेल में बंद आरोपी चिकित्सक को कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद चिकित्सक की जमानत मंजूर कर ली है।
शाहबाद क्षेत्र में तैनात एक एएनएम ने चिकित्सक नवल किशोर के खिलाफ दुष्कर्म करने के मामले में 17 अगस्त 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप था कि उसके घर के बाथरूम में पानी खत्म हो गया था। पानी खत्म हो जाने के बाद एएनएम के पति ने पड़ोस के नवल किशोर के यहां पर नहाने के लिए भेज दिया था।
नहाते समय नग्न अवस्था में आरोपी चिकित्सक ने एक सुराख में एएनएम की अश्लील वीडियो बना ली थी। एएनएम ने वीडियो डिलीट करने के लिए चिकित्सक से काफी मिन्नतें की। लेकिन, चिकित्सक ने एक न सुनी। एएनएम का आरोप था कि चिकित्सक ने अपना धर्म परिवर्तन कर अपना नाम नवल किशोर के स्थान पर अजीब खान रख लिया था और निकाह कर लिया था।
विज्ञापन
निकाह करने के बाद पति और पत्नी के रिश्ते की तरह रहने लगे। इस मामले में शाहबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी चिकित्सक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद चिकित्सक को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया था।
जेल में बंद चिकित्सक की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई। जिस पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायधीश (एससी एसटी एक्ट) अमित वीर सिंह ने चिकित्सक नवल किशोर की जमानत मंजूर कर ली है।