फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   court provide order to azajm kha for nomination

सपा सांसद आजम खां को कोर्ट ने जेल से नामांकन दाखिल करने की मिली अनुमति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
court provide order to azajm kha for nomination
रामपुर। सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी, इस पर एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट उन्हें जेल से नामांकन दाखिल करने की अनुमति दे दी है। इसके लिए सीतापुर जेल प्रशासन को फैक्स भी कर दिया है। वहीं, आजम खां के प्रतिनिधि व समर्थक कागजों पर हस्ताक्षर कराने के लिए सीतापुर जेल रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां 23 माह से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में करीब सौ मुकदमे दर्ज हैं। जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। अधिकतर मामलों में कोर्ट द्वारा उनकी जमानत मंजूर की जा चुकी है। अजीमनगर थाने में दर्ज शत्रु संपत्ति को जौहर विश्वविद्यालय में मिलाने के मामले में जमानत लंबित है, जबकि लखनऊ के भी एक मामले में अब तक जमानत नहीं हो सकी है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने उन्हें शहर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में वे जेल में रहकर ही चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उन्हें बाहर निकालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी गई है। चूंकि, इन दिनों विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें 28 जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे में उनके जेल से बाहर आने की संभावना कम है। लिहाजा, सपा आजम खां भी इस बात को समझते हैं और उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में प्रार्थना दिया था, जिसमें उन्होंने नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए अनुमति मांगी थी। इस पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आजम खां को नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए अनुमति दे दी है। कोर्ट के आदेश को फैक्स के जरिए सीतापुर जेल भेजा गया है। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद उनके प्रतिनिधि व समर्थक पर्चा नामजदगी लेकर सीतापुर जेल रवाना हो गए हैं। जहां पर जेल प्रशासन की मौजूदगी में आजम खां दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed