फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Court granted bail, police arrested, released after court intervention

कोर्ट ने दी जमानत पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, कोर्ट के दखल के बाद किया गया रिहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Court granted bail, police arrested, released after court intervention
कोर्ट ने दी जमानत पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, कोर्ट के दखल के बाद किया गया रिहा
विज्ञापन

रामपुर। शाहबाद थाने से संबंधित दहेज उत्पीड़न के मामले में कोर्ट द्वारा आरोपी की जमानत मंजूर करने के बाद भी अजीमनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के दखल के बाद आरोपी को रिहा किया गया।

मामला शाहबाद थानाक्षेत्र के चतरपुर गांव का है। गांव निवासी रेखा की शादी वर्ष 2017 में अजीमनगर थानाक्षेत्र के खेड़ा टांडा गांव निवासी जगऔतार के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग की खातिर ससुराल वालों ने मारपीट करके रेखा को निकाल दिया। जिसके संबंध में रेखा ने कोर्ट में ससुरालियों के खिलाफ परिवाद दायर किया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद पति जगऔतार, ससुर राम किशोर और सास शांति देवी को तलब कर लिया। कोर्ट के आदेश के बाद 25 अप्रैल 2022 को रामकिशोर और शांतिदेवी ने अपनी जमानत करा ली। मंगलवार को अजीमनगर थाना पुलिस ने आरोपी ससुर रामकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद मामले की सुनवाई एसीजेएम द्वितीय दीप्ति यादव की कोर्ट में हुई। आरोपी के अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई कि पुलिस ने जमानत के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिस पर कोर्ट ने तुरंत ही अजीमनगर थाने के पैरोकार को तलब कर लिया। सुनवाई के दौरान पैरोकार द्वारा कोर्ट को बताया गया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन अब पुलिस ने आरोपी को रिहा कर दिया है।
विज्ञापन

-रामकिशोर की जमानत कोर्ट द्वारा मंजूर की जा चुकी थी, लेकिन आदेेश हमें नहीं मिला था। जमानत की पुष्टि होने के बाद आरोपी को रिहा कर दिया गया है।
-प्रदीप कुमार, एसओ अजीमनगर।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed