Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   court frames charges in abdullah azam two birth certificates case

यूपी: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप, 26 को शिकायतकर्ता के बयान होंगे दर्ज

Wed, 18 Aug 2021 05:40 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 18 Aug 2021 05:40 PM IST
सार

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि मामले में कोर्ट में बुधवार को सपा सांसद आजम खां, उनकी पत्नी व शहर विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं। 

विज्ञापन
court frames charges in abdullah azam two birth certificates case
पिता आजम खां के साथ बेटा अब्दुल्ला आजम - फोटो : Social Media

विस्तार

समाजवादी पार्टी सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सांसद आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और शहर विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा पर आरोप तय हो गए हैं। अब कोर्ट में 26 अगस्त को शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना के बयान दर्ज किए जाएंगे। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि अब्दुल्ला आजम का एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगर पालिका से बनवाया गया है तो दूसरा लखनऊ से। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है।

विज्ञापन


बुधवार 11 अगस्त की तारीख में गंज थाना पुलिस ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की थी। इसको लेकर शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना ने पुलिस को पत्र भेजकर आईपीसी की धारा 120बी के तहत आरोप पत्र प्रेषित करने की मांग की थी। इसके बाद शुक्रवार 13 अगस्त की सुनवाई में सप्लीमेंटरी चार्जशीट को लेकर बहस हुई थी। मामले में कोर्ट ने आजम खां, उनकी पत्नी शहर विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता की ओर से दाखिल की गई डिस्चार्ज एप्लीकेशन को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि मामले में कोर्ट में बुधवार को सपा सांसद आजम खां, उनकी पत्नी व शहर विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं। अब इस मामले में 26 अगस्त को शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना के बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में अब गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed