फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Couple beaten up after entering their house, one arrested

Rampur News: घर में घुसकर दंपती को पीटा, एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten up after entering their house, one arrested
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के गगनपुर गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश में दो युवक घर में घुस गए। दंपती से गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने गृहस्वामी को चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल को परिजनों ने चिकित्सालय में भर्ती कराया था। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गगनपुर गांव निवासी निवासी राकेश सोमवार शाम अपनी पत्नी सिंधू देवी के साथ अपने घर पर थे। रात करीब नौ बजे गांव निवासी रमेश ,रामगोपाल व खिलौन उसके घर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। आरोप है कि सिंधू देवी द्वारा गाली गलौज व मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पति राकेश पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आराेपी मौके से फरार हो गए। जानलेवा हमले की सूचना पर तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे व रात में ही गंभीर रूप से घायल राकेश को चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने मंगलवार को आरोपी रामगोपाल को एक चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed