फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Councilors came out in support of the university and boosted the students' morale

Rampur News: यूनिवर्सिटी के समर्थन में उतरे सभासद, छात्रों का बढ़ाया हौसला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Councilors came out in support of the university and boosted the students' morale
रामपुर। मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को ध्वस्त किए जाने के आदेश के विरोध में छात्रों का धरना लगातार जारी है। शनिवार को नगर पालिका के कई सभासद विश्वविद्यालय पहुंचे और धरनारत छात्रों से मुलाकात कर उनका समर्थन किया। सभासदों ने कहा कि विश्वविद्यालय से छात्रों का भविष्य जुड़ा है, इसलिए सरकार को ऐसा समाधान निकालना चाहिए जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उनके साथ खड़े रहने का भरोसा भी दिया। इससे पहले भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर समर्थन जताया है। धरना स्थल पर पहुंचे सभासदों में जियाउर रहमान बाबू, मुराद कलीम खां महफूज खां गुड्डू, अफ्फान खां,शाहवेज अंसारी, शादाब अली, खलील मंसूरी, हबीब खां, मोहम्मद आरिफ, वसीम अब्बासी, शाहबेज भूरा आदि सभासद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed