फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Councilor trapped in illegal occupation of shop, case registered

Rampur News: दुकान पर अवैध कब्जे में फंसे सभासद, मुकदमा दर्ज

Sun, 21 Jul 2024 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 21 Jul 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Councilor trapped in illegal occupation of shop, case registered
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान पर कब्जा करने के आरोप में नगर पालिका के सभासद फंस गए हैं। व्यापारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभासद समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दुकान कब्जाने का यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा परमेश्वरी दास का है। मोहल्ला निवासी अनिल अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उनकी दुकान मोहल्ले में ही है। इस दुकान पर जितेंद्र अग्रवाल और सभासद दिनेश रस्तोगी सहित अन्य लोग कब्जा करना चाहते है। अनिल ने आरोप लगाया है कि सभी ने दुकान के ताले और शटर तोड़ दिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जितेंद्र रस्तोगी, राजबाला रस्तोगी, श्याम रस्तोगी, नरेंद्र रस्तोगी, राकेश रस्तोगी, सभासद दिनेश रस्तोगी और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अनिल अग्रवाल के मुताबिक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी इस मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। शहर कोतवाल पवनवीर सिंह के मुताबिक व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed