फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Council school examinations from today, preparations complete

Rampur News: परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी

Mon, 24 Mar 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 24 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Council school examinations from today, preparations complete
रामपुर। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस परीक्षा में 1599 स्कूलों के 1.32 लाख बच्चे हिस्सा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के 1599 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.32 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। उनकी वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को एक भी दिन का समय नहीं मिलेगा। पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए डायट में प्रश्नपत्रों को पहले तैयार कराया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें छपवाने का कार्य किया गया। विभाग का दावा है कि सभी स्कूलों में प्रश्नपत्र सहित विद्यार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गईं हैं। कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों की सभी विषयों की परीक्षा मौखिक रहेगी। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी। बीएसए नीलम रानी टम्टा ने बताया कि परीक्षा का कार्यक्रम शासन स्तर से तय किया है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं है। परीक्षा 28 अप्रैल तक हर रोज दो पालियों में कराई जाएगी। इस परीक्षा को लेकर सभी तैयारियों को पूरा किया गया है। इसको लेकर सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि परीक्षा पूरी तरह से गंभीरता के साथ कराएं। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 की परीक्षा को लेकर हटाने की तैयारी
रामपुर। परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा 28 मार्च को संपन्न होनी है। इस दिन भी कई विषयों की मौखिक व लिखित परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित है, लेकिन इसी दिन जुमा अलविदा भी है। इस दिन प्रशासन की ओर से स्थानीय अवकाश घोषित होता है। इसको देखते हुए परीक्षा को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। 28 वाली परीक्षा को अगले दिन कराया जा सकता है। इसको लेकर अब बीएसए नीलम रानी टम्टा का कहना है कि स्थानीय अवकाश होने की वजह से इस दिन की परीक्षा को अगले दिन कराने के लिए डीएम व अन्य अधिकारियों को लिखा जाएगा। यदि डीएम का आदेश होगा तो परीक्षा फिर अगले दिन कराई जा सकती है।

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed