{"_id":"58d4219f4f1c1b870a1a3452","slug":"councealing-of-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती प्रक्रिया रुकी, शिक्षकों की काउंसलिंग स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती प्रक्रिया रुकी, शिक्षकों की काउंसलिंग स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के फैसले के बाद गुरुवार को रामपुर में चल रही शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया। यहां इसको लेकर काउंसलिंग कराई जा रही थी। आदेश मिलने के तुरंत एक्शन में आए विभाग ने काउंसलिंग रोककर प्रक्रिया को स्थगित करने की घोषणा कर दी। इससे यहां काउंसलिंग को आए आवेदकों को झटका लगा है।
16 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया इन दिनों आचार संहिता हटने के बाद से शुरू की गई थी। रामपुर में बीटीसी के 432 और उर्दू शिक्षकों के 132 पदों के लिए 18 मार्च से भर्ती प्रक्रिया कराई जा रही थी। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही यहां पर काउंसलिंग भी शुरू कर दी गई थी। काउंसलिंग की प्रक्रिया गुरुवार को भी बीएसए दफ्तर में शुरू की गई थी। प्रक्रिया शुरू होने के करीब तीन घंटे बाद यानि दोपहर करीब एक बजे निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया रोकने के आदेश बीएसए को जारी कर दिए।
विज्ञापन
बताया गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सपा शासन में की जा रही सभी शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के बाद काउंसलिंग को स्थगित करने की घोषणा कर दी गई। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी त्रिलोकी नाथ के मुताबिक इस वक्त काउंसलिंग चल रही थी,लेकिन शासन का आदेश आते ही भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। अब शासन के नए आदेश के बाद ही कोई फैसला होगा। इस आदेश के काउंसलिंग को आए आवेदकों को तगड़ा झटका लगा है। फिलहाल आवेदकों में मायूसी हुई है।
विज्ञापन