{"_id":"61bf7e79ad4f1662207bccf2","slug":"corona-positive-found-rampur-news-mbd413216860","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर मे 115 दिन बाद निकला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर मे 115 दिन बाद निकला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में 115 दिन के बाद कोरोना संक्रमित केस सामने आया है। संक्रमित मिले शख्स ने छह दिसंबर को मुरादाबाद में अपने बेटे की शादी समारोह में भाग लिया था। उसके बाद खांसी और बुखार की शिकायत हो गई थी।
उन्होंने शनिवार को बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार की शुरुआत कराई। वहां उनकी कोरोना जांच कराई गई। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरेली से जैसे ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को यह जानकारी मिली, तो वे हरकत में आ गए। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम रविवार देर शाम को संक्रमित व्यक्ति के घर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। टीम ने परिवार के अन्य लोगों के सैंपल भी लिए हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। संक्रमित शख्स को घर में आइसोलेट कर दिया है।
चिकित्सकों ने बताया कि बरेली के निजी अस्पताल के माध्यम से ही संक्रमित की जीनोम स्कीक्वेंसिंग के लिए नमूना भेजा जा रहा है। सीएमओ डॉ. संजीव कुमार यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमित के बारेे में जानकारी मिली है। उनके एक शादी समारोह में शामिल होने की बात सामने आई हैं। मामले की हिस्ट्री जुटाई जा रही है।