फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   corona positive found in rampur

दिल्ली-एनसीआर के बाद रामपुर में भी कोरोना संक्रमण का मामला आया सामने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
corona positive found in rampur
रामपुर। दिल्ली-एनसीआर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच बुधवार को रामपुर में भी एक नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि की गई है। बुधवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में तीसरी लहर में अब तक कुल 2971 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद जिले में सक्रिय मामले दो हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को तीसरी लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। दो माह में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। वहीं, जनवरी के बाद फरवरी में जिले में कोरोना से राहत का दौर शुरू होने लगा। फरवरी और मार्च माह में संक्रमितों से अधिक होम आइसोलेशन पूरा करने वालों की संख्या आ रही थी। दो अप्रैल को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामले शून्य हो गए थे लेकिन, उसके बाद दो और संक्रमितों की जिले में पुष्टि हुई। इसके बाद एक संक्रमित ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया था। इसके बाद जिले में एक सक्रिय मामला रह गया था लेकिन, बुधवार को जिले में एक मिलक निवासी किशोरी में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। बुधवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरी को होम आइसोलेट कर दिया है। बुधवार की रिपोर्ट के बाद जिले में तीसरी लहर में अब तक 2971 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जिले में सक्रिय मामले दो हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed