फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Contract of Mohammad Ali Jauhar Research Institute taken on lease by Azam Khan in Rampur will be canceled

Rampur: मोहम्मद अली जौहर शोध संस्थान का कांट्रैक्ट होगा निरस्त, मंत्री रहते आजम खान ने लीज पर लिया था

Sun, 25 Dec 2022 03:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 03:08 PM IST
सार

रामपुर में सपा नेता आजम खान द्वारा लीज पर लिए गए मौलाना मोहम्मद अली जौहर प्रशिक्षण व शोध संस्थान का कांट्रैक्ट निरस्त किया जाएगा। शासन ने एसआईटी से इसकी जांच कराई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।  

विज्ञापन
Contract of Mohammad Ali Jauhar Research Institute taken on lease by Azam Khan in Rampur will be canceled
azam khan - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर में सपा नेता आजम खान से मौलाना मोहम्मद अली जौहर प्रशिक्षण व शोध संस्थान वापस लिया जाएगा। मंत्री रहते आजम खान ने इसे लीज पर लिया था। अब इसका कांट्रैक्ट निरस्त कर दिया जाएगा। इस पर शासन ने एसआईटी से जांच कराई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।  

विज्ञापन


दरअसल, आजम खान ने सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते मौलाना मोहम्मद अली जौहर प्रशिक्षण व शोध संस्थान को लीज पर लिया था। उन्होंने मात्र 100 रुपए में 33 साल के लिए इसका कांट्रैक्ट किया था। इसकी अवधि 33-33 साल के लिए दो बार बढ़ाई जा सकती है। इस निर्णय के बाद यह शोध संस्थान मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट हो गया था। इसके आजीवन अध्यक्ष आजम खां हैं। यह ट्रस्ट ही इस शोध संस्थान का संचालन करता है। इसमें वर्तमान समय में रामपुर पब्लिक स्कूल चल रहा है। 
विज्ञापन


अब सरकार इस लीज पर लिए गए कांट्रैक्ट को निरस्त करने जा रही है। इस मामले की जांच एसआईटी ने की है। एसआईटी जांच रिपोर्ट के आधार पर मंडलीय अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निलंबित किया जा चुका है। उन पर लापरवाही व उदासीनता बरतने का आरोप है। मामले की शासन में कई बार शिकायत की गई थी। एसआईटी की सिफारिश के आधार पर शासन ने इस मामले में डीएम से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed