फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   contract killer

चचेरे भाई ने दे दी सवा लाख की सुपारी 

Thu, 04 Aug 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Thu, 04 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पुरानी रंजिश में चचेरे भाई ने सवा लाख रुपये में युवक की हत्या की सुपारी दे डाली। 

तहसील क्षेत्र के गांव छपर्रा निवासी नवाब अली पुत्र सलामत का कहना है कि उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के ग्राम मुंडिया पिस्तौर निवासी चचेरे भाई अली अहमद पुत्र अब्दु़ल मजीद से पारिवारिक रंजिश है। एक सप्ताह पूर्व नवाब अली को तहसील क्षेत्र के बिजड़ा निवासी आरिफ ने बताया कि अली अहमद उसकी हत्या कराना चाहता है और उसने सुपारी दे रखी है। साथ ही उसने दो चेक और एक सीडी भी दी।

सीडी में युवक को सुपारी देते हुए दिखाया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही युवक और परिजन घबरा गए। नवाब अली ने इसकी जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच कर अली अहमद के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


इधर, हत्या की सुपारी दिए जाने से घबराए परिवार ने पुलिस अधीक्षक सहित आलाधिकारियों को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है। सीओ आले हसन खां ने बताया कि हत्या की सुपारी देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed