फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Construction without passing the map....RDA sealed two buildings

Rampur News: बिना नक्शा पास कराए निर्माण....आरडीए ने सील किए दो भवन

Thu, 20 Mar 2025 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Construction without passing the map....RDA sealed two buildings
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण ने बिना नक्शे के निर्माण करने पर घाटमपुर और जेके पैलेस के पीछे बन रहे दो भवनों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।
विज्ञापन

गांधी समाधि रोड पर स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर के सामने घाटमपुर में तीन सौ वर्ग मीटर जमीन पर शाकिर अली की ओर से बिना मानचित्र निर्माण कराया जा रहा था। आरडीए ने इस भवन को सील कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा शौकत अली रोड पर स्थित जेके पैलेस के पीछे भी यावर अलमास सात सौ वर्ग मीटर में भवन का निर्माण कर रहे हैं। यह निर्माण भी अनधिकृत तरीके से कराया जा रहा था, आरडीए की टीम ने इसे भी सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


51 और मकान लाभार्थियों को आवंटित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अजयपुर गांव में बनाई जा रही कॉलोनी में 51 और मकानों का आवंटन कर दिया गया। पीएम आवास योजना शहरी के तहत अजयपुर गांव में आवासीय कॉलोनी बनाई जा रही है। ईडब्ल्यूएस आधार पर 240 भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। यहां 107 भवनों का आवंटन पूर्व में किया जा चुका है। डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने कलक्ट्रेट सभागार में 51 और पात्र आवेदकों को लॉटरी के जरिये भवनों का आवंटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed