{"_id":"629a61f2fe50b35e782224ea","slug":"construction-of-8-roads-start-rampur-news-mbd430273235","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आठ सड़कों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आठ सड़कों का निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से जिले में 28 करोड़ रुपये की लागत से आठ सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया है। इन सड़कों को बनाने में एक साल का समय लगेगा। इससे करीब एक लाख की आबादी को आवागमन में सुविधा होगी। लोगों के समय के साथ ही खर्च में भी बचत होगी।
जिले के ग्रामीण संपर्क मार्गों की हालत खस्ता है। कहीं गांवों की सड़कें टूट गईं हैं, तो कहीं सड़कें ही नहीं बन सकी हैं। वहीं, अलग-अलग क्षेत्रों के लोग सड़कों के निर्माण के लिए अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 15 सड़कों के प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेज दिए गए थे, जिन्हें शासन ने पिछले साल मंजूरी दे दी थी। इनमें से नौ सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई थी। सिर्फ वर्कऑर्डर जारी होने रह गए थे। अब विभाग ने ठेकेदारों को वर्कऑर्डर भी जारी कर दिए हैं। जिस पर ठेकेदारों ने आठ सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया है। ये सड़कें बिलासपुर, मिलक, शाहबाद, स्वार, टांडा, सैदनगर, चमरौआ क्षेत्र की हैं। इन आठ सड़कों के निर्माण में करीब 28 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़कों का निर्माण होने में करीब एक साल का समय लगेगा। जिससे करीब एक लाख आबादी को आवागमन में सुविधा होगी। ग्रामीणों के आने जाने में जहां समय की बचत होगी, वहीं पेट्रोल और डीजल की बचत होगी।