फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Constable shot himself with service rifle, died

Rampur News: सिपाही ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, माैत

Mon, 24 Mar 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 24 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Constable shot himself with service rifle, died
टांडा के समुदायिक स्वास्थ केंद्र में सिपाही के परिजनों को सूचना देते कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह
टांडा (रामपुर)। ड्यूटी पर तैनात सिपाही अंकित सिंह (28) ने थाना परिसर में ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज से थाने में हड़कंप मच गया। थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी उसे तुरंत इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार शाम करीब 7.15 बजे की है। वह बुलंदशहर जिले की तहसील स्याना क्षेत्र के गांव ढलना का रहने वाला था। घटना के दौरान वह किसी से फोन पर बात कर रहा था। उसी दौरान सर्विस रायफल की नाल ठोंढ़ी पर रखकर गोली दाग ली, जो उसके सिर के पार निकल गई। गोली चलते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। घटना की जानकारी होते ही एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव और सीओ कीर्ति निधि आनंद अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना से पहले जब सिपाही फोन पर बात कर रहा था तो उस दौरान थाना परिसर में ही आसपास अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन जब तक वह मामले को समझ पाते कि अंकित ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। घटना देखकर वहां आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने शोर मचाकर अन्य साथियों को मामले की जानकारी दी और मौके पर भीड़ लग गई। घटना के दौरान प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह अपने सरकारी आवास थे। खबर लगते ही वह भागकर थाने पर आए और तुरंत सरकारी गाड़ी से सीएचसी भेजवाया। इसके बाद वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल गए। उधर, सीएचसी से लौटने के बाद रात 8 :15 बजे के दौरान एएसपी ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सिपाही के किराए के आवास पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की। वह टांडा कस्बे के नवाबपुरा में अधिवक्ता प्रताप सिंह चौहान के घर में किराए से रहता था। इसमें उसके साथ दो अन्य सिपाही निवास कर रहे थे। एएसपी ने बताया कि अंकित 2018 बैच का सिपाही था। वह दो वर्षों से टांडा थाने में तैनात था। रात 9 बजे के दौरान एसपी विद्या सागर मिश्र टांडा थाने पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजन को देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी ने बताया कि प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घर का बड़ा बेटा था अंकित, सात साल पहले हुआ था भर्ती
रामपुर। टांडा थाने में तैनात सिपाही अंकित सिंह मध्यम वर्ग के परिवार से ताल्लुक रखता था। बेटे की मौत की सूचना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। अंकित सात साल पहले ही 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था। बुलंदशहर के स्याना तहसील के थाना नरसेना के ढलना गांव निवासी अंकित दो भाइयों में बड़े थे। अंकित के पिता नरेश मजदूरी करते हैं। रविवार की शाम को रामपुर पुलिस ने घटना की जानकारी दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। अंकित के गांव के पूर्व प्रधान सुशील कुमार ने बताया कि अंकित के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं। अंकित का एक छोटा भाई केतन उर्फ चिंटू है। वह अभी पढ़ाई करता है। पूर्व प्रधान ने बताया कि अभी अंकित का विवाह भी नहीं हुआ था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। उनके यहां अंकित ही पुलिस में भर्ती था। इसके पुलिस में भर्ती होने के बाद घर की थोड़ी-बहुत आर्थिक किल्लत दूर होने लगी थी। पूरे परिवार को उस पर नाज था। पूर्व प्रधान ने बताया कि परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है। उनके यहां रात में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर अंकित किससे कर रहा था बात, जांच रही पुलिस
टांडा थाने में तैनात अंकित सिंह ने जब रायफल से खुद को उड़ाया तो उस वक्त वह फोन पर बात कर रहा था। अब सवाल यह है कि आखिर वह किससे बात कर रहा था। पुलिस उसकी आखिरी कॉल की जांच कर रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। एएसपी अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि इस पूरी घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


दिन में फायरिंग की ट्रेनिंग को गया था अंकित

टांडा। सिपाही अंकित रविवार सुबह के वक्त पुलिस लाइन में चल रही रायफल चलाने की ट्रेनिंग लेने गया था। शाम को वह थाने में डयूटी पर पहुंचा और उसने फोन पर बात करनी शुरू कर दी थी। इस बीच उसने खुद को अचानक गोली से उड़ा लिया। घटना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed