{"_id":"570d39b34f1c1bdd0c4a6b54","slug":"constable-cought-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में बंदी को खाना खिलाता मिला सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में बंदी को खाना खिलाता मिला सिपाही
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी पर लाए गए हत्यारोपी को एक सिपाही खाना खिलाते मिला। दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति पुलिस अधीक्षक से की गई है। एसपी ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। बंदियों और पुलिसकर्मियों के बीच दोस्ताना खूब चल रहा है। पेशी पर आने वाले बंदियों को पुलिसकर्मी खुली छूट दे रहे हैं। इसी तरह की एक शिकायत मंगलवार को एसपी को भी मिली। टांडा क्षेत्र में वकील की हत्या के मामले में जेल में बंद एक आरोपी सुभाष को पुलिसकर्मी कोर्ट में पेशी को लेकर आया था।
सुभाष टांडा क्षेत्र के अधिवक्ता रवि चौहान और उनके चचेरे भाई रिंकू की हत्या के मामले में जेल में बंद है। मंगलवार को एक पुलिसकर्मी इसे लेकर कोर्ट परिसर पहुंचा था। पेशी के बाद वो कलेक्ट्रेट के पार्क में बैठ गया। उसकी हथकड़ी भी खोल दी गई है। पार्क में उसके परिवार के लोग भी थे। वो पार्क में बैठकर खाना खा रहा था। मामले की शिकायत एसपी से की गई। एसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त बंदी को कचहरी स्थित हवालात ले गए।
इंसपेक्टर सिविल लाइंस की ओर से लाइन में तैनात पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। एसपी साधना गोस्वामी ने बताया कि सिविल लाइंस पुलिस से इस मामले की रिपोर्ट तलब की है। आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।