फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   congress workers given memorandom

श्री राम जन्मभूमि जमीन खरीद प्रकरण में जांच की मांग, कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
congress workers given memorandom
रामपुर। कांग्रेसियों ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र में श्री राम मंदिर के निर्माण हेतु दिए गए चंदे से भूमि की खरीद के संबंध में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र को भारतीय नागरिकों ने श्री राम मंदिर के निर्माण हेतु चंदा दिया है। लोगों द्वारा दिए गए चंदे से भूमि की खरीद के संबंध में आर्थिक अनियमितता की गई है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से अनियमितताओं की जांच सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने की मांग की गई। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां, शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अब्दुल सबूर खां, एजाज हुसैन, दामोदर सिंह, हसीब खां, कल्लू प्रधान, रामगोपाल सैनी, शकील मंसूरी, दिव्यांश सिंघल, रियाज अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed