फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   congress rally at theog against government

ठियोग में सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Tue, 23 Feb 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
congress rally at theog against government
ठियोग में आयोजित पदयात्रा में मौजूद कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
शिमला/ठियोग। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि न तो उसे देश की कोई चिंता है न ही किसानों की। केंद्र की भाजपा सरकार दमनकारी नीतियों से न तो देश की आवाज ही दबा सकती है और न ही किसानों और बागवानों की। किसान अकेला नहीं हैं, उसके साथ पूरा देश खड़ा है। पदयात्रा के दौरान सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए उन्होंने किसानों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को शिमला जिला कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में गुम्मा से छैला तक पदयात्रा निकाली। इसका नेतृत्व करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि भाजपा की नीतियों ने आज देश को बर्बादी की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है। देश एकबार फिर से गुलामी की और बढ़ रहा है। पहले देश मुगलों और विदेशियों का गुलाम था। देश की बड़े पैमाने पर परिसंपत्तियों को बेचा जा रहा है। देश मे बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार शिमला जिले से भेदभाव कर रही है। रोहड़ू़ के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को ही तहस नहस कर दिया है। पदयात्रा में शिमला जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा, महासचिव रजनीश किमटा, शिमला जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed