फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   congress compaign in rustic aera

कांग्रेसियों ने गंगार कदीम में चीया किसान जन जागरण अभयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
congress compaign in rustic aera
रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान जन जागरण अभियान के तहत गंगापुर कदीम गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रदेश सचिव ब्रह्मस्वरूप सागर ने किसानों से बात की और उनकी समस्याओं को लेकर मांग पत्र भरवाया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव ब्रह्मस्वरूप सागर ने कहा कि देश और प्रदेश में तानाशाही की सरकार चल रही है, जो चुन-चुनकर किसानों को निशाना बना रही है। किसान तड़प रहा है सरकार से गुहार लगा रहा है कि हमारी सुनो लेकिन सरकार को अडानी और अंबानी के अलावा कुछ नहीं दिखता है। अडानी और अंबानी को मजबूत करने का काम मोदी सरकार करती है लेकिन किसानों को मजबूती देने का काम मोदी सरकार को नहीं आता है। किसान परेशान है कर्ज में डूबता जा रहा है लेकिन उसकी तरफ सरकार देखती तक नहीं है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई लड़ रही है। किसानों की आवाज है कांग्रेस पार्टी। आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी किसान और आम आदमी की बात कर रहे हैं। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर किसानों की समस्याओं को सुनेगा और उनके निस्तारण के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी, हसीब खां, जगदीश अवस्थी ,गुरुचरन सिंह, जिवेंदर गंगवार, सरफराज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed