फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Congress-BSP surrendered in by-elections: Naqvi

उपचुनाव में कांग्रेस-बसपा ने किया आत्मसमर्पण : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Congress-BSP surrendered in by-elections: Naqvi
उपचुनाव में कांग्रेस-बसपा ने किया आत्मसमर्पण : नकवी
विज्ञापन

प्रमुख कार्यकर्ताओं व चुनाव संचालन समिति की बैठक में बोले, केंद्रीय मंत्री
कहा, पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाएं पदाधिकारी और कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं राज्यसभा में उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि रामपुर के उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह उपचुनाव सीधे भाजपा बनाम सपा हो रहा है। ऐसे में पार्टी के स्थानीय नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाएं और भाजपा प्रत्याशी को जिताएं।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास ने शंकरपुर स्थित अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं, चुनाव संचालन समिति के साथ लोकसभा उपचुनाव रणनीति पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उपचुनाव सियासी पार्टियों के बीच नहीं, बल्कि सैद्धांतिक प्रतिबद्धता के बीच है। हमें राष्ट्रवादी सैद्धांतिक प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए इस चुनाव में समाज के सभी वर्गों का सहयोग लेना चाहिए। हर बूथ पर कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ एक-एक वोट पार्टी उम्मीदवार को दिलाने के लिए पूरी ताकत से लगें।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि कोरोना त्रासदी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सही प्रबंधन किया। एक व्यक्ति भी भूखे पेट नहीं सोया। गरीबों के लिए राशन की व्यवस्था निर्बाध रूप से चलती रही। पार्टी के कार्यकर्ता गांव, गरीब, किसान व जन सामान्य की सेवा में जान की परवाह किए बिना जुटे रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि जनता सपा काल के जुल्मों सितम को भूली नहीं है। भाजपा ने सभी के सहयोग से संघर्ष कर बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी, जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, ज्वाला प्रसाद गंगवार, काशीराम दिवाकर, कपिल आर्य, राकेश मिश्रा, सुभाष भटनागर, सुरेश गंगवार, मोहनलाल सैनी, हंसराज पप्पू, देवकरन गंगवार, हरिओम मौर्य, राजीव मांगलिक, श्रीष गुप्ता, रविंद्र सिंह रवि, अशोक विश्नोई, सतनाम सिंह, हरीश गंगवार, मोहन लोधी, प्रदीप गुप्ता, संजय पाठक, महेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed