फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Confronted with truck and private bus on highway

हाईवे पर ट्रक और निजी बस की आमने सामने से भिड़त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Confronted with truck and private bus on highway
रामपुर में गुरुवार की सुबह अली नगर जनूबी हाईवे पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक।फोटो-संवाद न्? - फोटो : RAMPUR
धमोरा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हाईवे पर ट्रक और बस की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।जिसमें दोनों वाहनों के चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अमृतसर जिले के रेलवे स्टेशन रोड निवासी सुखदेव सिंह ट्रक मालिक हैं। बुधवार शाम चार बजे सुखदेव सिंह अमृतसर से ट्रक में टमाटर भरकर अपने चालक जनेआला गुरुग्राम निवासी कुलदीप सिंह और परिचालक गोपी के साथ गोरखपुर जा रहा था। गुरुवार सुबह अलीनगर जनूबी गांव के सामने लखनऊ से करनाल खाली जा रही बस की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रक चालक कुलदीप सिंह, हेल्पर गोपी, बस चालक हरियाणा के जिझाना थाना क्षेत्र के जटफार्म निवासी परवेज और हेल्पर मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से हादसे में घायल चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि लखनऊ से चालक परवेज बस को लेकर चला था।मगर बरेली पहुँचने पर परवेज को नींद आने लगी थी।इस पर उसने बस चलाने के लिए अपने हेल्पर मोहित को दे दी थी। खुद पीछे जाकर सो गया था।
विज्ञापन

दो वाहन हुए क्षतिग्रस्त
गुरुवार सुबह को बाईपास एक बस और ट्रक की आमने-सामने से भिड़त हो गई थी। लेकिन जिस तरह से हादसे के बाद बस खाई में जाकर गिर गई। उसको देखकर यह लग रहा है कि टक्कर काफी जबरदस्त थी। लेकिन अच्छी बात यह है कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। वहीं ट्रक का भी एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुुँचकर ट्रक को एक किनारे लगवाया। वहीं बस को भी निकालने की तैयारी चल रही है।

रामपुर में गुरुवार की सुबह अली नगर जनूबी हाईवे पर सड़क हादसे में पलटी बस।फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर में गुरुवार की सुबह अली नगर जनूबी हाईवे पर सड़क हादसे में पलटी बस।फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed