रामपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मदरसा जामिया सिद्दीकिया में किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों को परीक्षण कर दवाएं दीं। सुबह करीब 10 बजे से बरेली गेट स्थित मदरसे में लगाए गए शिविर में 89 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। एसीएमओ डॉ. ओपी आर्य और डॉ. कुलदीप चौहान ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. आर्य ने कहा कि विटामिन-डी की कमी से कैंसर का खतरा अधिक बढ़ता है। कहा कि विटामिन-डी से ऑटो इम्यून डिसीज पैदा होने का खतरा कम हो जाता है। कैंसर की रोकथाम के लिए संपूर्ण पोषण जरूरी है।
आहार के बारे में रोगियों को परामर्श देते हुए आयुर्वेद मनोचिकित्सक डॉ. कुलदीप चौहान ने कहा कि ब्रोकली, लहसुन, प्याज, अदरक, हल्दी, पपीता, कीनू, संतरे, गाजर, आम, कद्दू, अंगूर, टमाटर, तरबूज, फलियां और दाल आदि के संतुलित सेवन से कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इस दौरान चिकित्सकों ने कुल 89 रोगियों की जांच की और दवाओं के साथ उचित परामर्श भी दिया। इस दौरान स्टॉफ नर्स सुधीर कुमार, बिमला, आलिया आदि मौजूद रहे।

जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।- फोटो : जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।