{"_id":"65beb499540d4ae64b0945ab","slug":"complete-construction-on-time-with-quality-dm-rampur-news-c-282-1-rmp1004-115218-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें निर्माण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें निर्माण : डीएम
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन के साथ शहर में निर्माणाधीन सांस्कृतिक सद्भावना मंडप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सद्भावना मंडप की डीपीआर के अनुसार प्रस्तावित कार्यों की बारीकियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त की जा रही सीमेंट, सरिया, टाइल सहित विभिन्न सामग्रियों के मानकों का भी सत्यापन किया। परिसर में बनाए जा रहे मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ समझौता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगा। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डीएम ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने के दिए निर्देश
रामपुर। अवैध खनन की रोकथाम को जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने शिकंजा कसा है। उन्होंने 28 फरवरी तक विशेष चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र स्वार में मसवासी तिराहा पर उपजिलाधिकारी स्वार, क्षेत्राधिकारी स्वार, खान अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, नायब तहसीलदार स्वार को रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक, मानपुर तिराहा पर तहसीलदार स्वार, चौकी इंचार्ज मसवासी एवं मिलक नौखरीद पुलिया पर नायब तहसीलदार स्वार एवं प्रभारी निरीक्षक थाना स्वार की ड्यूटी लगाई गई है। केला खेड़ा रोड ग्राम रायपुर में उपजिलाधिकारी स्वार को अपने स्तर से ड्यूटी लगाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।