फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Competition between three candidates for the post of Zilla Panchayat President

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Competition between three candidates for the post of Zilla Panchayat President
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। जिसमें किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। जिससे अब तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इसमें समाजवादी पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होना तय है। हालांकि, तीन जुलाई को मतदान और मतगणना के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद 26 जून को नामांकन हुए। जिले में तीन प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए थे। इसमें भाजपा समर्थित उम्मीदवार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवार नसरीन जहां एवं वार्ड चार से सदस्य अमरजीत सिंह शामिल हैं। मंगलवार को नाम वापसी थी। लिहाजा, संभावना जताई जा रही थी कि कोई प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। लेकिन, मंगलवार को नाम वापसी की समयसीमा तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। लिहाजा, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अब तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। माना जा रहा है कि भाजपा एवं सपा के बीच कांटे की टक्कर होना तय है, क्योंकि सपा समर्थित सदस्यों की संख्या अधिक है। वहीं, भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या महज सात है। ऐसे में निर्दलीय सदस्य ही यह तय करेंगेे कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी का ताज किसके सिर सजेगा। सहायक रिटर्निंग ऑफीसर एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामभरत तिवारी ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। अब तीन जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन

रामपुर जिला पंचायत कुल सदस्य 34
पार्टी - सदस्य
सपा समर्थित-11
भाजपा समर्थित - 07
बसपा समर्थित- 03
कांग्रेस समर्थित - 02
निर्दलीय - 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed