फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   competetion between bjp and sp in loksabhaby election

लोकसभा उपचुनाव : भाजपा और सपा के बीच होगा मुकाबला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
competetion between bjp and sp in loksabhaby election
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव में नामांकन दाखिल होने के बाद यह तय हो गया है कि मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच ही होना है। हालांकि, लड़ाई में छह अन्य उम्मीदवार भी हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब कांग्रेस ने किसी चुनाव से दूरी बनाई हो। वहीं, बसपा ने भी कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा है।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिसके लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था। इसमें भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी व सपा प्रत्याशी मोहम्मद आसिम राजा समेत आठ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच ही माना जा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब रामपुर में कांग्रेस ने उपचुनाव से दूरी बनाई हो। वरना, हर बार कोई न कोई प्रत्याशी जरूर होता है। इस बार भी कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और पूर्व विधायक संजय कपूर ने नामांकन पत्र खरीदा था। लेकिन, सोमवार को पार्टी ने एलान कर दिया कि उसकी तरफ से कोई प्रत्याशी चुुनाव नहीं लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed