{"_id":"6171bbb1b75ca268753a8b9b","slug":"commisnor-seen-flood-area-rampur-news-mbd406972273","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन कर रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन कर रहा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने रामपुर शहर में घाटमपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से राहत कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा स्थानीय लोगों से बातचीत करके बाढ़ के कारण उनके नुकसान और समस्याओं के बारे में जाना।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समय पर अलर्ट और रेस्क्यू अभियान का कार्य शुरू करने के कारण काफी मदद मिली है। बाढ़ से प्रभावित हर व्यक्ति तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में पानी के स्तर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। किसानों की फसल के नुकसान का भी आंकलन कराया जा रहा है, जिससे उन्हें त्वरित रूप से राहत पहुंचाई जा सके, इसके लिए पूरी टीम सक्रियता के साथ लगा दी गई हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों के नुकसान के बदले नियमानुसार राहत पहुंचाना प्राथमिकता है। प्रभावित गांव के लोगों से लगातार संपर्क बना हुआ है। जनपद स्तर के साथ-साथ तहसीलों में भी 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से लोगों से संपर्क स्थापित करके उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है तथा हर जरूरी राहत भी मुहैया हो रही है। मंडलायुक्त ने लोगों को शासन द्वारा निर्धारित राहत सामग्री भी प्रदान की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी सदर मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह, अधिशासी अभियंता नहर खंड सियाराम, तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।