फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Coming to Raza Library is a wonderful experience for me: Kumar Vishwas

रजा लाइब्रेरी आना मेरे लिए अद्भुत अनुभव : कुमार विश्वास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Coming to Raza Library is a wonderful experience for me: Kumar Vishwas
रामपुर। प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार डाॅ. कुमार विश्वास ने कहा कि रामपुर रजा लाइब्रेरी आना मेरे लिए अद्भुत अनुभव है। यह शहर गजल का अखाड़ा रहा है। ऐसे में यहां के बारे में क्या कहना है? उन्होंने राजनीति को लेकर किए गए सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की।रामपुर पहुंचे डाॅ. कुमार विश्वास ने शनिवार की रात में रजा लाइब्रेरी में आयोजित समारोह का आगाज करने के बाद मीडिया से बातचीत की। कहा कि हमारा देश मनीषियों का देश है। यहां केवल भाषाई विविधता नहीं है। यह देश सांप्रदायिक सौहार्द का भी प्रतीक है। कहा कि मेरे लिए तो लाइब्रेरी आना एक अद्भुत अनुभव रहा। यहां मेरे पूर्वजों की पुस्तकों को याद के रूप में संजोया गया है। पूर्वजों की लिखी किताबों को छूने का अवसर मिला।
विज्ञापन

उन्होंने मधुमालती, मलिक मोहम्मद जाएसी, उपवन जैसी पुस्तकों को देखा। उन्होंने रामपुर के लोगों व आयोजकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि रामपुर गजल का पुराना अखाड़ा है। रामपुर के बारे में वह अपना तफसरा कैसे कर सकते हैं क्योंकि वह आम भाषाई लोग हैं। कहा कि रामपुर की रजा लाइब्रेरी बेहद खूबसूरत है। इसका नाम पहले काफी सुना था, लेकिन आज सौभाग्य है कि यहां आने का मौका मिला। सियासत के सवाल पर डा.कुमार विश्वास ने टाल दिया। कहा कि इस बारे में नो कमेंट। कोई इस पर सवाल नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed