फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   comety consituted for probe of mid day meal

मिड डे मील की दाल में कीड़े निकलने के मामले की जांच करेगी दो सदस्यीय समिति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
comety consituted for probe of mid day meal
रामपुर। हीरा इंटर कालेज में बच्चों को परोसे गए मिड-डे-मील की दाल में कीड़े निकलने की जांच दो सदस्यीय कमेटी करेगी। समिति हफ्तेभर के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

मामला मिलक तहसील के हीरा इंटर कालेज मेहंदीपुर का है। कालेज में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं भी संचालित होती हैं। लिहाजा, तीनों कक्षाओं के बच्चों को सरकार के निर्देशानुसार मिड-डे-मील दिया जाता है। 30 दिसंबर को कालेज में 75 बच्चे उपस्थित थे, जिन्हें मिड-डे मील दिया गया। संस्था के कर्मचारी जब मिड-डे-मील लेकर आए तो उसमें दाल और चावल थे। बच्चों को जब मिड-डे-मील परोसा गया तो दाल में कीड़े निकले। हालात यह थे कि जिस बर्तन में दाल लाई गई थी, उसमें भी कीड़े अलग ही नजर आ रहे थे, जिस पर बच्चों ने हंगामा खड़ा कर दिया। माजरा देख विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने भोजन वापस कर दिया। उन्होंने अपने पास से बच्चों को समोसे मंगवाकर खिलाए, लेकिन खराब भोजन की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी। बच्चों द्वारा हंगामा करने पर मामला प्रकाश में आया तो जिला विद्यालय निरीक्षक ने कालेज के प्रधानाचार्य और मिड डे मील बांटने वाली संस्था उज्जवला सवेरा समिति को नोटिस जारी कर दिया था। साथ ही संस्था के भुगतान पर रोक लगाने को बेसिक शिक्षाधिकारी को आदेश दिए थे। अब डीआईओएस ने पूरे मामले की जांच बैठा दी है। इसके लिए राजकीय इंटर कालेज के दो प्रधानाचार्यों की समिति गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed