फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   colour used at holi

Rampur News: होलिका दहन के साथ ही शुरू हुआ होली का उत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
colour used at holi
रामपुर। जिले भर में मंगलवार को 1200 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया। अधिकांश स्थानों पर मंगलवार को सूर्योदय से पहले होलिका दहन किया गया तो कुछ स्थानों पर मंगलवार की रात को। इसके बाद रंगोत्सव शुरू हो गया। होलिका दहन से पहले महिलाओं ने रंगोली सजाने के बाद परिक्रमा लगाकर सूत बांधा। पूजा अर्चना करके बच्चों के आरोग्य की प्रार्थना की। शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया तो लोगों ने होली में गेहूं की बालियां और होले भूने। बुधवार को रंगभरी होली खेली जाएगी।
विज्ञापन

जिले भर में रंग भरनी एकादशी से ही चौराहों पर होली की चौक पर लकड़ियां और कंडे आदि जमा होना शुरू हो गए थे। सोमवार को आधी रात के बाद से ही होली को बड़ा करने के लिए युवाओं की टोलियां लगी रहीं। महिलाओं ने होलिका दहन स्थलों पर पहुंचकर रंगोली बनाकर पूजा अर्चना की। बच्चों के आरोग्य के लिए होलिका माता से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

रामपुर शहर में 176 स्थानों पर होलिका दहन हुआ, जिसमें आवास विकास, आदर्श कॉलोनी, सिविल लाइंस, गुरुद्वारा रोड, मिस्टनगंज, चाह सोतियान, ज्वालानगर, कृष्णा विहार और कृष्णा विहार शामिल है। इस दौरान पुलिस ने भी सतर्कता बरती। प्रत्येक होलिका स्थल पर पुलिस की तैनाती रही।000000
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाए होली के रंग मंगलवार से सोशल मीडिया पर होली के रंग छाए हुए हैं। लोग एक-दूसरे को होली के संदेश भेज रहे हैं।खूबसूरत मैसेज, शायरी व कविता आदि से सोशल मीडिया सराबोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed