फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   colonel's car collides with tree

पेड़ से टकराई कर्नल की कार, बेटी की मौत

Sat, 30 Dec 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
colonel's car collides with tree
हादसा - फोटो : amar ujala
खटीमा से दिल्ली जा रहे सेना में तैनात कर्नल की कार हाईवे पर शुक्रवार तड़के पेड़ से टकरा गई, जिससे कर्नल और सेना में ही चेन्नई में तैनात उनकी डाक्टर बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें बरेली के सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार देर शाम को डाक्टर ने अस्पताल में दम तोड़ा दिया, जबकि कर्नल और कार चालक का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन



ऊधमसिंह नगर के खटीमा निवासी उम्मेद सिंह पूना में सेना में कर्नल के पद पर तैनात हैं। उनकी बेटी सुमन भी सेना में ही डाक्टर थी और उनकी तैनाती चेन्नई में थी। शुक्रवार को वह पूना जाने के लिए दिल्ली से फ्लाइट लेने के लिए निकले थे। उनकी बेटी सुमन उनको दिल्ली तक छोड़ने के लिए साथ जा रही थी।
विज्ञापन


पिता-पुत्री की कार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ चुंगी के पास शुक्रवार सुबह बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे कार में सवार उम्मेद सिंह और उनकी बेटी सुमन व खटीमा निवासी ड्राइवर फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सभी को बरेली रेफर कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को बरेली में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम डाक्टर सुमन ने दम तोड़ दिया, जबकि कर्नल और कार चालक का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed