फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cold wave creates problem up to seven days

अगले सात दिन और कपकंपी छुड़ाएगी शीतलहर और गलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
cold wave creates problem up to seven days
रामपुर। अभी सात दिन और लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। गलन और शीतलहर लोगों की मुश्किल बढ़ाएगी। गुरुवार को भी दिनभर कड़ाके की सर्दी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी से लोगों का पीछा छूटता दिखाई नहीं दे रहा है। दो दिन बारिश होने के बाद सोमवार को निकली धूप निकली थी। लेकिन, पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के कारण मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया था। पिछले तीन दिन से शीतलहर चलने और गलन के कारण लोग ठंड कड़ाके की सर्दी से बेहाल हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अभी भी ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर को हल्की धूप निकली। लेकिन, कुछ ही देर में सूरज बादलों की ओट में छुप गए। अगले चार पांच दिन पारा और लुढ़कने के आसार हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूूनतम तापमान मात्र छह डिग्री रहने की उम्मीद है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed