फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cold inceases due to light rain

बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज

Sun, 06 Jan 2019 11:09 PM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Published by: vijendra pratap Updated Sun, 06 Jan 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
cold inceases due to light rain
रामपुर में रविवार की शाम को हुई बूंदा बांदी से मौसम अधिक सर्द हुआ।

विज्ञापन
 रविवार शाम हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज और बदल गया। दिन भर बादल छाए रहने और शाम के वक्त बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई। वहीं खराब मौसम के कारण रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। 

शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहने के बाद शनिवार को मौसम साफ हो गया था। शनिवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को आने वाले दिनों में भी साफ मौसम की उम्मीद हो गई थी। लेकिन, रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदल दी। रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे ओर धूप नहीं निकली। इसके बाद शाम के वक्त नगर और स्वार क्षेत्र में बूंदाबांदी भी हो गई जिससे मौसम में ठिठुरन और बढ़ गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


वहीं शीतलहर चलने और बादलों के बीच बूंदाबादी के कारण गलन भी बढ़ गई। खराब मौसम के कारण रविवार को भी करीब एक दर्जन ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंची। आने वाले दिनों में भी मौसम का कहर लोगों पर जारी रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश के साथ ही ओलवृष्टि की भी आशंका जताई है। जिससे मौसम में अभी और ठंड और ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर में रविवार की शाम अचानक आसमान में काले बादल छा गए। मौसम खराब होता देख लोग अपने अपने घरों को जाने लगे। शाम करीब छह बजे के लगभग नगर व क्षेत्र में  हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके कारण ठंडक काफी और बढ़ गई। जिसके कारण लोग परेशान हो गए।

लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। ऐसे में बुजुर्गों व बच्चों को बेहद परेशानी हुई। वहीं, हवा चलने से ठंड और तेज हो गई है। मिलक में बूंदाबांदी के कारण ठंड बढ़ गई। इससे दिन ढलते ही सन्नाटा पसरा।  नगर एवं क्षेत्र में रविवार को मौसम का मिजाज बदलने के कारण पूरे दिन सूर्य देवता की लुका-छुपी का खेल चला। इससे धूप की आंख-मिचौली चली। मौसम बदरंग होने के  बीच शाम को बूंदाबांदी हो गई। जिससे ठंड बढ़ गई और दिन ढलते ही लोग अपने घरों में कैद हो गए।जिससे संपर्क मार्गोँ पर सन्नाटा पसर गया।


शाहबाद में रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने से जहां मौसम सर्द रहा। वहीं सूर्य देव बादलों से निकलने के लिए पूरे दिन लुका छिपी करते रहे। मौसम सर्द रहने के कारण नगर की मेन मार्केट में भी दिन छिपने से पहले ही ठंड के कारण सन्नाटा पसर गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed