फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cm yogi target on Akhilesh Yadav said First of all babua gives electricity far away for free in Rampur 

रामपुर में सीएम योगी: अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना, बोले- मुफ्त तो दूर पहले बिजली तो देते बबुआ

Sat, 01 Jan 2022 07:13 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 01 Jan 2022 07:13 PM IST
सार

सपा सांसद शफीकुर्रहमान पर भी निशाना साधा और कहा कि मंदिर बनता तो वो क्या करते और संपत्ति पर कब्जा करने वाले क्या करते, ये बात शायद उन्होंने आजम खां की ओर इशारा करते हुए कही।

विज्ञापन
cm yogi target on Akhilesh Yadav said First of all babua gives electricity far away for free in Rampur 
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए साल पर रामपुर के रठौंडा में जन विश्वास यात्रा में शिरकत की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बबुआ कह रहे हैं कि उनकी सरकार आती तो वो भी राम मंदिर बनवाते लेकिन, उन्हें कब्रिस्तान बनाने से फुर्सत मिलती तो ही तो ऐसा कर पाते। 

विज्ञापन


सपा सांसद शफीकुर्रहमान पर भी निशाना साधा और कहा कि मंदिर बनता तो वो क्या करते और संपत्ति पर कब्जा करने वाले क्या करते, ये बात शायद उन्होंने आजम खां की ओर इशारा करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 95 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन


पहले मुख्यमंत्री आवास पर दंगाइयों और माफिया को सम्मानित किया जाता था
मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर मंच पर पहुंचे। मंच पर उन्होंने सभी का अभिनंदन कर नववर्ष की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले सपा की सरकार और अब भाजपा की सरकार में फर्क साफ नजर आता है। पहले मुख्यमंत्री आवास पर दंगाइयों और माफिया को सम्मानित किया जाता, लेकिन अब किसान और युवाओं को सम्मानित किया जाता है। युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाता है। आज मुख्यमंत्री आवास पर चार साहिबजादों की शहादत को नमन कर गुरुवाणी का पाठ किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर
कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की तस्वीर क्या थी, ये रामपुर के लोगों से बेहतर कौन जान सकता है। जब हमने एक जिला एक उत्पाद के लिए उत्पाद तलाशा तो कोई उत्पाद ही नहीं मिला। बड़ी मुश्किल से अंत में रामपुरी चाकू मिला, लेकिन इस चाकू का प्रयोग कैसे करना है तो गुरु परंपरा की याद आई कि यदि चाकू अच्छे लोगों के पास होगा तो धर्म और देश की रक्षा के लिए प्रयोग होगा और अगर गलत हाथों में हुआ तो लूट-खसौट और गरीबों की संपत्ति कब्जा करने के काम आएगा। 

बुलडोजर चलवाने में भी गुरेज नहीं की
रामपुर में ये चाकू सपा सरकार में गरीबों और दलितों की जमीन पर कब्जा करने का माध्यम बन गया था। इसलिए जिसने जैसा किया उसे वैसा फल भी दिया, इन बातों में शायद उन्होंने आजम खां की ओर इशारा किया। कहा कि हमने पहले ही कहा था अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और इसीलिए संपत्ति कब्जा करने पर बुलडोजर चलवाने में भी गुरेज नहीं की। 

18 हजार लोगों को आवास दिया
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश व केंद्र सरकार के विकास कार्य भी गिनाए। कहा कि रामपुर में करीब 18 हजार लोगों को आवास दिया गया, लाखों लोगों को शौचालय और गैस कनेक्शन दिए गए। प्रदेश में बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार दिया। मुख्यमंत्री ने 1947 में पूर्वी व पश्चिमी पाकिस्तान से आए ऐसे लोगों को जिनको सरकार ने जमीन उपलब्ध कराई थी उस जमीन पर मालिकाना हक देने का आश्वासन दिया और कहा कि इसके लिए राजस्व प्रक्रिया चल रही है।


इस दौरान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, यूपी सह चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, सांसद सतीश गौतम, सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक राजबाला, एमएलसी गोपाल अंजान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed