फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   CM Dashboard: Rampur ranks first in the state for development works.

सीएम डैशबोर्ड : विकास कार्यों में प्रदेश में अव्वल रहा रामपुर

Tue, 11 Aug 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 11 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
CM Dashboard: Rampur ranks first in the state for development works.
रामपुर। सीएम डैशबोर्ड की जुलाई-2026 की रैंकिंग में जनपद ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले को 10 में से 9.58 अंक मिले हैं। विकास कार्यों की रैंकिंग में भी जिला पहले स्थान पर रहा, जबकि राजस्व कार्यों में जिले को दूसरी रैंक मिली है।
विज्ञापन

जिले की 59 विकास योजनाओं की समीक्षा में 57 को ए ग्रेड मिला है। वहीं कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा, समाज कल्याण समेत 16 विभागों ने शासन के निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

प्रदेश की सम्मिलित विकास एवं राजस्व रैंकिंग में शाहजहांपुर 9.43 अंकों के साथ दूसरे, बरेली 9.40 के साथ तीसरे, अंबेडकरनगर 9.34 के साथ चौथे और मैनपुरी 9.30 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले ने पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ऑपरेशन कायाकल्प और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। इन योजनाओं में जिले को पूरे 10 रैंक मार्क्स मिले हैं।
सीएम डैशबोर्ड पर जिलों का मूल्यांकन एनआईसी के दर्पण पोर्टल के डॉयनमिक फॉर्मूले के आधार पर किया गया। अधिकारियों के मुताबिक लगातार निगरानी, विभागीय समन्वय और समयबद्ध लक्ष्यपूर्ति से जिले को यह उपलब्धि मिली है।
0000
59 में 57 योजनाओं को मिला ए ग्रेड
रामपुर। जुलाई की समीक्षा में जिले की 59 विकास योजनाओं में से 57 योजनाओं ने ए ग्रेड हासिल किया। नौ से 10 अंक के बीच प्रदर्शन करने वाले जिलों को ए श्रेणी में रखा जाता है। रामपुर ने 9.58 अंक हासिल कर इस श्रेणी में प्रदेश में सर्वोच्च स्थान बनाया। विकास कार्यों की अलग रैंकिंग में भी जिला पहले स्थान पर रहा। संवाद
---
पांच प्रमुख योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य
रामपुर। जिले ने कई प्रमुख योजनाओं में लक्ष्य पूरा कर 10 में से 10 अंक हासिल किए। इनमें पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ऑपरेशन कायाकल्प और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों की नियमित निगरानी और समयबद्ध लक्ष्यपूर्ति को इसका आधार बताया गया है। संवाद

----
सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान मिलना जनपद के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन के साथ सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। लगातार मॉनिटरिंग, बेहतर समन्वय और समयबद्ध लक्ष्यपूर्ति से यह परिणाम हासिल हुआ है। हमारा प्रयास रहेगा कि विकास और राजस्व कार्यों में इसी तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रखते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए। -अजय कुमार द्विवेदी, डीएम, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed