फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cleaning compagin in wards

वार्डों एवं गांवों में चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
cleaning compagin in wards
रामपुर। पैक्सपेड के सभापति सूर्य प्रकाश पाल, जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग नियंत्रण माह के अंतर्गत सफाई कर्मियों को वार्डों में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के साथ ही संचारी रोगों के संक्रमण पर भी प्रभावी रोकथाम के लिए जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष गतिविधियों को आयोजित किए जाने एवं वृहद स्तर पर साफ सफाई और एंटी लारवा दवाइयों का छिड़काव कराया जाएगा। पूरे माह अधिकारियों की निगरानी में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरते हुए संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बारिश के दौरान कहीं भी पानी का जमाव न होने पाए, इस दिशा में प्रशासनिक स्तर से पहले ही अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे स्थल जहां बारिश के दौरान पानी का जमाव होता है। उन स्थलों पर पानी के बहाव को सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। ताकि, पानी के जमाव के कारण उत्पन्न बीमारियों के संक्रमण को रोकने में मदद मिल सके। साफ सफाई एवं एंटी लारवा दवाइयों के छिड़काव के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कर्मी सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने विकास भवन से तथा सभी खंड विकास अधिकारियों ने संबंधित ब्लॉक से सफाई कर्मियों को एक साथ उनके ग्रामों एवं वार्डों में सफाई के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबोध कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed